भारत में महंगाई की मार और सर्दी का कहर झेल रहे क्रिकेट फैंस शनिवार को रांची में होने वाले तीसरे भारत-इंग्लैंड वनडे मैच के रोमांच का इंतजार कर रहे हैं। इस बात की चिंता किए बिना कि शुक्रवार से जयपुर में शुरू हो रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर से उनके लिए कुछ निकल भी पाएगा या नहीं? लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के फैंस के लिए ब्रिसबेन से निराशा भरी खबर आई है। यहां ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गई है।
उधर, सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 6 से बढ़ाकर 9 कर दी है। साथ ही सरकार ने वर्तमान में सिलेंडर के दाम बढ़ाने से मना कर दिया है। सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या बढ़ने के बाद आम आदमी मार्च 2013 तक कुल 5 सब्सिडी वाले सिलेंडर ले सकेगा। वहीं, अगले वित्त वर्ष 2013-2014 में 1 अप्रैल से लोग 9 सब्सिडी वाले सिलेंडर ले सकेंगे।
सरकार के इस फैसले का किरीट आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. किरीट पारिख ने स्वागत किया है। पारिख का कहना है कि सरकार के इस फैसले का स्वागत करना चाहिए। सब्सिडी के बोझ का सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को अगले साल सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए। कोई भी नीतियां बनाते हैं तो उसमें सबसे पहले आम आदमी पर पड़ने वाले प्रभावों का ख्याल रखा जाता है। इस फैसले को लेकर भी सरकार ने आम आदमी के लॉग टाइम हितों को ध्यान में रखा है। अगर आज डीजल प्राइज नहीं बढ़ाया जाएगा तो आने वाले कुछ महीनों में महंगाई बहुत बढ़ जाएगी और जीडीपी रेट में कमी आएगी। ऐसे में सरकार के आज के फैसले के बाद जीडीपी पर असर कम होगा। इससे आरबीआई को ब्याज दरों में कमी करने का फैसला लेने में सपोर्ट मिलेगा।
आज की कुछ प्रमुख खबरें
राजस्थान में 8 साल की बच्ची को रेप के बाद कुचला, मुंबई में मासूम से स्कूल बस में बलात्कार
कोहली पर खतरा? गंभीर-रहाणे को दिखाना होगा दम, भुवन-शमी पर होगा दारोमदार
अंडर 14 के लिए अहमदाबाद पहुंचे सचिन के बेटे को मिलेगी स्पेशल सिक्योरिटी
पाकिस्तान में भारत विरोधी प्रदर्शन, मौलवियों ने उगली आग
''6 साल की उम्र में पहली बार हुआ था मेरा बलात्कार, उतरवा दिए थे पूरे कपड़े''
RECORD: ऑस्ट्रेलियाई टीम 74 रन बना कर हुई ढेर
PHOTOS: धोनी का टशन- प्रैक्टिस के लिए हमर चला कर पहुंचे स्टेडियम, अंग्रेज खिलाडि़यों ने लिया सनबाथ का
कल की प्रमुख खबरें ये थीं
सिलेंडर, डीजल का पूरा गणित: 1500 रुपये बचेंगे, हजारों की लगेगी चपत
46.50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, 45 पैसे बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल मिलेगा 25 पैसे सस्ता
बदले मौसम में भी पाकिस्तान का 'हाथ'! देखिए बर्फबारी की तस्वीरें और जानिए क्यों लौटी ठंड
जयपुर में कांग्रेस का महाकुंभ : ब्लू रूम में मिलेंगी सोनिया
चौटाला को राहत की उम्मीद नहीं, सीबीआई ने मांगी कड़ी सजा