विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Mahindra Pantero And Centuro Bike Unveiled

रिमोट से चलने वाली भारत की पहली BIKE, 44000 रुपये में देगी 80 का माइलेज

1 of 40 Photos
देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बाइक सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने 110 सीसी के सेगमेंट में 2 बाइक सेंटुरो और पेंट्रो को पेश किया। हीरो की पैसन प्रो और होंडा की युगा जैसी बाइकों को टक्कर देने के लिए लॉन्च की गई यह बाइक जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। महिंद्रा ने इन बाइकों हाई सिक्योरिटी मॉडल पर तैयार किया है। 
 
दिलचस्प है कि रीमोट-की से चलने वाली यह भारत की पहली बाइक है। इन बाइकों में ओरिजनल चाबी की जगह डुप्लीकेट चाबी लगाने पर एक अलार्म बजने लगेगा।  वहीं, कंपनी ने इसमें 96 बिट का सिक्योर एक्सेस भी दिया है। इतना ही नहीं, इन बाइकों में वाटर प्रूफ रिमोट कंट्रोल, एलईडी टॉर्च, फाइंड मी और इमोबिलाइजर सिस्टम भी मौजूद है। महिंद्रा की इन बाइकों में रिमोट-कंट्रोल चाबी में ही टॉर्च भी दिया गया है।
 
महिंद्रा ने पेंट्रो और सेंटुरो को डिजिटलाइज करने के लिए इसमें डिजिटल मीटर लगाया गया है। विकल्प के तौर पर कंपनी ने इसे टी1, टी2, टी3 और टी4 वैरिएंट के साथ सेल्फ और किक स्टार्ट में पेश किया है। 
 
महिंद्रा ने वैसे तो अभी अपनी इन दोनों बाइकों की कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी कीमत 44 हजार और 49 हजार के आस-पास रहने की बात की जा रही है। वहीं, माइलेज के मामले में इन बाइकों से 1 लीटर में 80 किमी का एवरेज मिल सकता है।
 
इन मॉडल का विकास महिंद्रा के पुणे स्थित शोध एवं विकास केंद्र में किया गया है। इनके लिए एमसीआई-5 इंजन का विनिर्माण कंपनी के मध्य प्रदेश स्थित पीथमपुर संयंत्र में किया गया है।
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर इन दमदार बाइकों के फीचर्स संग इसका लुक।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment