सेंसेक्स का हरे पर जबकि निफ्टी का लाल निशान पर कारोबार
Dainik Bhaskar.com
| Feb 22, 2013, 11:52AM IST

सप्ताह के आखिरी दिन एशिया के बाजारों में कमजोर रुख और बिकवाली के कारण बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगभग 16 अंक की बढ़त के साथ खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15 अंक की कमजोरी पर खुला.
तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 19,341.90 अंक पर खुला. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5,837.95 अंकों पर खुला.
कल सेंसेक्स 19,325.36 पर और निफ्टी 5,852.25 पर बंद हुआ था.









