भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की चर्चा सिर्फ उनके सबसे अमीर होने या फिर एक नामी कारोबारी होने के चलते ही नहीं होती है। बल्कि, उनकी चर्चा का एक कारण उनका घर एंटीलिया भी है। दुनिया के इस सबसे महंगे घर में अंबानी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।
मुंबई स्थित इस घर के लिए 2002 में जमीन खरीदे जाने से लेकर 2010 में बनने तक हर समय यह घर चर्चा में रहा। इतना ही नहीं, अब जब यह घर बनकर तैयार हो गया उसके बाद भी एक से बढ़कर एक लग्जरी पार्टियों के लिए एंटीलिया समय-समय पर सुर्खियों में रहा।
बड़े अंबानी के इस 27मंजिला घर में अब तक कई बड़ी पार्टियां हो चुकी हैं। हम आपको एक सीरीज के तहत भारत में मौजूद दुनिया के इस सबसे महंगे घर में हुईं अब तक की सभी पार्टियों के बारे में तस्वीर सहित बताएंगे। इस सीरीज में आज हम आपको मुकेश और नीता अंबानी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान-की-मून और उनकी पत्नी यो-सून-टेक के भारत आने पर 2012 में दी गई पार्टी की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के नामी सितारों से लेकर बिजनेस और राजनीति से जुड़े कई लोग पहुंचे थे।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें दुनिया के इस सबसे महंगे घर में दी गई इस पार्टी की तस्वीरें। साथ ही जानिए ऐश से लेकर आमिर खान तक कौन किस ड्रेस में आया इस पार्टी की शान बढ़ाने।