लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने अपनी सक्सेसफुल कार न्यू ऑडी क्यू5 को भारत में लॉन्च कर दिया। तीन इंजन और 2 वैरिएंट के साथ पेश की गई न्यू ऑडी क्यू 5 की एक्सशोरूम कीमत 43.16 लाख रुपये रखी गई है।
कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में बाजार में उतारा है, जहां ग्राहकों को डीजल वैरिएंट में 2 च्वाइस 2.0एल टीडीआई और 3.0एल टीडीआई मिलेगी, वहीं पेट्रोल में यह च्वाइस 2.0एल टीएफएसआई के रूप में एक ही है। अपनी पिछली ऑडी क्यू5 की सफलता के बाद ऑडी इंडिया ने कई नए फीचर्स जोड़ते हुए न्यू ऑडी क्यू5 को लॉन्च किया है।
न्यू ऑडी क्यू 5 के डीजल वैरिएंट में 177 हॉर्स पावर और 245 हॉर्स पावर का इंजन दिया गया है। वहीं, पेट्रोल वर्जन में यह ताकत 225 एचपी की है। इस न्यू लग्जरी कार में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें रिवाजड बंपर, एक्सनन प्लस हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, ऑप्शनल एलईडी रियर लाइट, न्यू वन पीस ग्रिल, एल्युमुनियम मेड इंजन हुड और टेलीगेट शामिल है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें कैसी दिखती है ये लग्जरी लुक वाली आलीशान कार।