निसान इंडिया ने अपनी सिडान कार सनी का न्यू वर्जन लॉन्च कर दिया है। कई नए फीचर्स के साथ पेश की गई एक्सयूवी स्पेशल एडिशन को पेट्रोल और डीजल दोनों सेगमेंट में कंपनी ने उतारा है। जहां पेट्रोल वर्जन में इस कार की शुरुआती कीमत 8.60 लाख रुपये (दिल्ली एक्सशोरूम) है, वहीं डीजल मॉडल में इसके लिए 9.68 लाख रुपये (दिल्ली एक्सशोरूम) चुकाने होंगे।
कंपनी ने सनी के स्पेशल एडिशन में रिमोट के साथ स्टेट ऑफ द आर्ट टच स्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम, रियर पार्किग कैमरा और लेदर लुक सीट के साथ कई आकर्षक फीचर जोड़े हैं।
निसान ने इसमें ब्लूटूथ के साथ 2-डिन डीवीडी यूएसबी म्यूजिक सिस्टम, बेहतर कनेक्टिविटी सिस्टम और टच स्क्रीन इंटरफेस दिया है। इस स्पेशल एडिशन कार में साइड बॉडी मॉल्डिंग और रियर स्पायलर भी मौजूद है। निसान सनी स्पेशल एडिशन के बाकी फीचर्स काफी हद तक कंपनी की पुरानी सनी से ही मिलते हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें कैसी दिखती है यह स्पेशल एडिशन कार और क्या-क्या है इसमें स्पेशल।