आम बजट 2013 में वित्त मंत्री आम आदमी को कई मामलों में राहत दे सकते हैं। सरकार इस बजट में इनकम टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 2.60 लाख रुपये कर सकती है। हालांकि, वित्त मंत्री पर इस सीमा को 3 लाख रुपये तक करने को लेकर सरकार का भारी दबाव है। कई कांग्रेसी नेताओं और खुद सोनिया गांधी इस टैक्स छूट को 3 लाख करने को कह रही हैं।
उधर, एक अन्य राहत के रूप में आम आदमी को मिलने वाली टैक्स रियायत की दर भी बढ़ सकती है। वर्तमान में बचत के रूप में 1 लाख रुपये तक सेविंग पर टैक्स नहीं लगता है। इस बजट में यह दायरा बढ़कर 2 लाख रुपये हो सकता है। हालांकि, सरकार इस बढ़ी हुई रियायत में सरकारी योजनाओं, पेंशन और इंश्योरेंस संबंधी निवेश को ज्यादा तवज्जो देगी। यानी दोनों को मिलाकर 5 लाख रुपये तक की सैलरी के साथ आम आदमी बचत को दिखाकर टैक्स देने से बच सकेगा।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें कैसे 2.60 लाख रुपये तक की सैलरी पर नहीं लगेगा टैक्स। कैसे 4.60 लाख रुपये तक की आय पर नहीं देना होगा टैक्स। किन पर सरकार दे सकती है टैक्स में सबसे ज्यादा रियायत।