विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> Online Games - Commando Rush

ऑनलाइन गेम्स - कमांडो रश

बिजनेस भास्कर | Feb 11, 2013, 00:03AM IST
 
 


ऑनलाइन गेम्स

कमांडो रश
एडवेंचरस गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए एक्शन हीरो की वापसी हो गई है। कमांडो रश में आपको फास्ट और फ्यूरियस क्विक फायर मिशन में जाना होगा। बेहतरीन हथियार जीतने के लिए और नए गेम मोड हासिल करने के लिए आपको अच्छी रैंक हासिल करनी होगी।

टैंक अटैक 3डी
ट्रेंच वारफेयर की लड़ाई शुरू हो गई है। आप टैंक के अगले हिस्से में मौजूद हैं। साथ ही पूरी रफ्तार के साथ आप टैंक अटैक ऑपरेशन लांच करने वाले हैं। इस गेम में जीतने के लिए आपको बंकर नष्ट करने होंगे, वाहनों को क्षतिग्रस्त करना होगा और दुश्मनों के रडार से बच कर इस एक्शन पैक्ड गेम में आपको युद्ध जीतना होगा।

मेजर माइनर
इस गेम में आपको सोने और अन्य आइटम का भारी स्तर पर खनन करना होगा। आपको सारे बेलचे इकट्ठा करने होंगे और हर लेवल पर आगे बढऩा होगा। तभी गेम में विजेता बन सकेंगे।

सीवर रन
जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इस गेम को खेलने के लिए आपको सीवर में दौड़ लगानी होगी। आपको काफी रफ्तार से सीवर में भागना होगा और साथ ही आने वाली चुनौतियों से भी निबटना होगा।

चिक फ्ल्कि
चिडिय़ा के बच्चों के लिए घोंसले छोडऩे का वक्त आ चुका है। आपको एडवेंचर पसंद चिक को घोंसले से उडऩे के ट्रिक समझाने होंगे। साथ ही गिलहरियों की मदद करनी होंगी जिससे वे चिक को घर पहुंचा दें।

क्रिमसन वाइपर
यह काफी सीधा और सरल गेम है। इसमें आपको अपने शहर की ओर आने वाले, दुश्मन के सभी जहाजों को नष्ट करना होगा।   अगर आप ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो गेम के विजेता बन सकेंगे।

डूडल
क्या एक पेंसिल तलवार से ज्यादा ताकतवर हो सकती है। आपको डूडल को जीवित करना होगा। साथ ही ऐसे सभी दुश्मनों को नष्ट करना होगा जो आपके डूडल को मिटाना चाहते हैं।

स्नो ड्रिफ्ट
इस गेम में आपको बर्फ मानव यानि येति पर नियंत्रण कायम करना होगा। इसके बाद  अपने रास्ते में आने वाले सभी राक्षसों को हराकर आपको विजेता बनना होगा।

ड्यून बगी
यह भी काफी सीधा पर एडवेंचरस गेम है। इसमें आपको प्वाइंट जीतने के लिए स्टंट करने होंगे। हालांकि आपको गेम के उन लेवेल्स से बचकर रहना होगा जो कठनाइयों से भरे हुए हैं।

डर्क वैलेंटाइन
यूरोप को बैरन बैटनबर्ग की स्टीम पावर्ड मशीन से बचाने के लिए ब्रिटेन के महान खोजकर्ता और जासूस का सहारा लेना होगा। यह काफी एडवेंचरस गेम है तो आपको इन मशीन के हमलों से भी बचकर रहना होगा।

आपकी राय

 

एडवेंचरस गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए एक्शन हीरो की वापसी हो गई है। कमांडो रश में आपको फास्ट और फ्यूरियस क्विक फायर मिशन में जाना होगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment