भारत के 23वें सबसे अमीर इंसान और मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा अकेले करीब 16000 करोड़ रुपये के मालिक हैं। 62 साल के इस कारोबारी की कंपनी एस्सेल ग्रुप में एक से बढ़कर एक मीडिया और इंटरटेनमेंट चैनल मौजूद हैं। दुनिया के इस 719वें दौलतमंद इंसान के 3 बच्चे भी हैं। हाल में ही चंद्रा ने अपने एक चैनल के 20 साल पूरे होने पर एक पार्टी का आयोजन किया था। इसमें दिग्गज कारोबारी विजय माल्या से लेकर सुब्रत राय सहारा तक कई बड़े नाम मौजूद रहे। साथ ही इस पार्टी में बॉलीवुड से भी अमिताभ से लेकर किंग खान और आमिर जैसे कई नामचीन सितारे मौजूद रहे।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें भारत के इस 23वें सबसे अमीर इंसान द्वारा दी गई पार्टी की तस्वीरें। साथ ही जानें आखिर इस पार्टी में कौन-कौन से दिग्गज हुऐ थे शरीक।