विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> PE Investments Dropped In The Third Quarter

तीसरी तिमाही के दौरान पीई निवेश गिरा

बिजनेस ब्यूरो | Feb 19, 2013, 00:09AM IST
 
 


वित्त वर्ष 2012-13 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारतीय कंपनियों के साथ हुए प्राइवेट इक्विटी (पीई) सौदों में बीते वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

वेंचर इंटेलीजेंस के आंकड़ों पर आधारित प्राइसवाटरहाउसकूपर्स मनीट्री इंडिया की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। हालांकि, पीई निवेश के मामले में पिछली बार की तरह इस बार भी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं इससे जुड़ी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां सबसे आगे रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर-दिसंबर, 2012 की तिमाही के दौरान प्राइवेट इक्विटी फर्मों ने भारतीय कंपनियों में कुल मिलाकर 82 सौदों के जरिए 1.01 अरब डॉलर का निवेश किया। यह आंकड़ा वैल्यू व संख्या दोनों के मामले में अक्टूबर-दिसंबर, 2011 की तिमाही की तुलना में 32 फीसदी कम रहा है।

आईटी एवं इससे जुड़ी सेवाओं का सेक्टर पीई निवेश के मामले में सबसे आगे रहा। दिसंबर, 2012 की तिमाही के दौरान हुए कुल पीई निवेश में संख्या के मामले में आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी 37 फीसदी और वैल्यू के मामले में 17 फीसदी रही।

इस तिमाही के दौरान पीई फर्मों ने आईटी व इससे जुड़ी सेवाओं वाली कंपनियों में 30 सौदों के जरिए 16.7 करोड़ डॉलर का निवेश किया।
पीडब्लूसी के टेक्नोलॉजी लीडर संजय धवन ने कहा कि आईटी सेवा क्षेत्र में ऐसी मिड-टियर कंपनियों में निवेश ज्यादा देखा गया, जो खास तरह की सेवाएं प्रदान करती हैं।

इसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि विशुद्ध आईटी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों में निकट भविष्य में ज्यादा निवेश नहीं आएगा। आईटी के बाद सबसे ज्यादा पीई निवेश हुआ ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों में। इन कंपनियों में प्राइवेट इक्विटी फर्मों ने बीती तिमाही के दौरान 10 सौदों के माध्यम से 4.9 करोड़ डॉलर का निवेश किया।

धवन कहते हैं कि भारत में ऑनलाइन सेल्स चैनल की बढ़ती स्वीकार्यता व लोकप्रियता के मद्देनजर इनकी आय की संभावनाएं बेहतर नजर आ रही हैं। इसी वजह से इस सेगमेंट की कंपनियों में पीई निवेश बढ़ रहा है। पीई फर्म शुरुआती स्तर पर ही इन कंपनियों में निवेश करने पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।

इसके अलावा, अक्टूबर-दिसंबर, 2012 की तिमाही के दौरान एग्री बिजनेस सेक्टर में चार सौदों के जरिए 14.6 करोड़ डॉलर व एजुकेशन सेक्टर में आठ सौदों के जरिए 5.5 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ। साथ ही शिपिंग सेक्टर में दो सौदों के जरिए 4.8 करोड़ डॉलर व टेक्सटाइल सेक्टर में चार सौदों के जरिए 3.5 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ।
 

आपकी राय

 

वित्त वर्ष 2012-13 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारतीय कंपनियों के साथ हुए प्राइवेट इक्विटी..

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment