अगर आप अपनी कार के बढ़ते पेट्रोल बिल से परेशान हैं और फ्रेश एयर से चलने वाली कार का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना जल्द ही सच हो सकता है। फ्रेंच कार कंपनी पिजोट सित्रोएन ने हवा से चलने वाली कार का मॉडल पेश किया है। हवा से चलने के चलते इस कार से सिटी के अंदर 80 फीसदी तक फ्यूल बचाया जा सकेगा। वहीं, इससे 45 फीसदी तक एवरेज सेविंग होगी। कीमत के मामले में कंपनी की यह कार वर्तमान हाईब्रिड मॉडलों से करीब 85,000 रुपये सस्ती होगी।
आगे की स्लाइड पर क्लिक जानें कैसे हवा से चलती हैं यह कार। क्या-क्या फीचर्स हैं इस हाईब्रिड कार में और इस कार के लिए आपको कितने पैसे चुकाने होंगे।