विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Photos Of 12 AW101 VVIP Helicopter

उस आलीशान हेलिकॉप्टर के अन्दर के खास नजारे जिसमें बैठते हैं सोनिया-मनमोहन!

1 of 24 Photos
भारत में अगस्ता 101 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील को लेकर करीब 362 करोड़ रुपये घूस देने की बात सामने आई है। इस मामले में इटली की कंपनी फिनमेक्कानिका के चेयरमैन और सीईओ जी. ओरसी को गिरफ्तार किया गया है। ओरसी पर आरोप है कि उन्होंने इस सौदे के लिए भारत के पूर्व वायु सेना प्रमुख त्यागी को घूस दी थी। 
 
इन सबके बीच एक बात जो जानने वाली है कि 12-एडब्ल्यू-100 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील क्यों इतनी खास थी जो इतना घूस देना पड़ गया। इस वीवीआईपी हेलिकॉप्टर में क्या खास है। भारतीय सेना इसे क्यों मंगवाना चाहती थी और यह वीवीआईपी हेलिकॉप्टर दिखता कैसा है।
 
दरअसल, 12 ए-डब्ल्यू हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे वीवीआईपी विमानों में से एक है। भारत सरकार ने इसे अपने यहां के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य वीवीआईपी लोगों की आवाजाही के लिए खरीदा है। 3600 करोड़ के इस सौदे के तहत 3 हेलिकॉप्टर भारत पहुंच भी चुके हैं। वहीं, डील को लेकर हुए खुलासे के बाद बाकी 9 हेलिकॉप्टरों की डिलिवरी रोक दी गई है।
 
इस हेलिकॉप्टर में 3-4 पायलट के साथ ही 8 सैनिक या वीवीआईपी एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। वहीं, 3 इंजन के साथ यह 14600 किलो वजन उठा सकता है। अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 309 किलोमीटर प्रति घंटा है।  इसमें जमीन से 15000 फीट ऊपर उड़ने की क्षमता है, जो एक बार में करीब 833 किमी तक लगातार उड़ सकता है। 
 
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर को ईएच101 और मर्लिन के नाम से भी जाना जाता है। कई सेफ्टी सिस्टम के साथ इसमें चेतावनी सिस्टम भी लगा हुआ है, जो मिसाइल हमलों के बचाव के लिए अलर्ट भेज देता है। इटली की एक कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले इस हेलिकॉप्टर में स्वदेशी अवॉक्स प्रणाली दी गई है। 
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें जिस वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील ने दुनिया भर में इतना तहलका मचा रखा है, आखिर वो अंदर और बाहर से दिखता कैसा है। क्या है उसकी खासियत।

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment