विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Photos Of Europe Luxury Palace Mardan Palace

विलासिता में डूबा ये भव्य महल कोई सपना नहीं, जॉन अब्राहम का 'घर' है, देखें PIX

1 of 70 Photos
दुनिया में लग्जरी रिसोर्ट और होटलों की कमी नहीं है। जैसे-जैसे दौलतमंदों की संख्या में इजाफा हो रहा है वैसे-वैसे इन लग्जरी होटलों-रिसोर्ट की संख्या बढ़ रही है और यहां मिलने वाली सुविधाओं में भी विलासिता देखने को मिल रही है। फिल्मों के बढ़ते बिजनेस के दौर में इन होटलों और रिसोर्ट को बड़े पर्दे पर भी जगह मिलने लगी है।
 
हाल ही में आई फिल्म रेस-2 इसका सबसे लेटेस्ट उदाहरण है। इसमें जॉन अब्राहम के घर के रूप में इस्तेमाल किए गए विला का नाम दुनिया का सबसे लग्जरी विला में शुमार है। इस फिल्म में जॉन का घर सबसे लग्जरी है। इसका असल में नाम मरदन पैलेस है। रसिया के नामी बिजनेसमैन टेलमन इजमाइलोव के इस होटल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में शूट हुई हैं। 
 
मरदन पैलेस का बाहर से देखने पर यह एक आलीशान महल की तरह लगता है। इसकी बनावट में इस्तांबुल के लैंडमार्क को दिखाया गया है। कई हजार वर्गफिट में बने मरदन पैलेस में 7500 वर्गफिट का मरदन स्पा, 16 बियर बार, 10 रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल और कई फाइव स्टार सुविधाएं मौजूद हैं।
 
रेस-2 में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के घर में रूप में दिखाए गए इस पैलेस को बनाने में करीब 7700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें आखिर 7700 करोड़ रुपये में बना यह पैलेस अंदर से दिखता कैसा है। साथ ही जानिए आखिर इसमें कौन-कौन सी लग्जरी सुविधाएं हैं। इसके अलावा देखिए उन नजारों को जिसे आपने रेस-2 में बतौर जॉन-दीपिका के घर के रूप में नहीं देख पाए थे।

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment