रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के एंटीलिया की बराबरी करने के लिए लोग अब अपनी अकल दौड़ा रहे हैं। मुकेश के भाई अनिल के बाद अब रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया भी मुंबई में ही अपने परिवार के लिए 40 मंजिला बिल्डिंग तैयार करवा रहे हैं।
फिलहाल सिंघानिया के जे. के हाउस को दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर बताया जा रहा है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ नए डेवलपमेंट के साथ यह घर अंबानी के एंटीलिया से दुनिया का सबसे महंगा घर होने का दर्जा छीन सकता है। दिलचस्प है कि मुकेश अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है।
पेश है एंटीलिया को टक्कर देने वाले सिंघानिया के जेके हाउस पर एक फोटो फीचर-