भारत के दो नामी रईस खानदान आखिरकार एक नए रिश्ते में बंध गए। मुकेश अंबानी की भांजी नयनतारा की शादी बिरला खानदान के चिराग शमित भरतिया से हो गई। 17 जनवरी को चेन्नई में हुई इस शादी को लेकर आज दिल्ली में लड़के पक्ष की तरफ से रिसेप्शन पार्टी दी जानी है।
कई दिनों तक चले शादी के कार्यक्रम में सबसे पहले 5 जनवरी को भारत के सबसे महंगे घर एंटीलिया में एंगेजमेंट, फिर चेन्नई के आईटीसी ग्रांड छोला होटल में शादी। दिलचस्प है कि वधु नयनतारा नीना कोठारी की बेटी और मुकेश अंबानी की भांजी है। वहीं, वर शमित नामी कारोबारी श्याम भरतिया और शोभना भरतिया का बेटा है। धीरूभाई अंबानी की मौत के बाद यह पहला मौका होगा जब अंबानी परिवार में कोई शादी हुई है।
14 से 17 जनवरी तक चेन्नई में चले अलग-अलग कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत से लेकर राजनीतिक जगत और कारोबार जगत के वीवीआईपी लोगों ने हिस्सा लिया। 16 जनवरी को मेंहदी का कार्यक्रम किया गया। फिर उसके बाद 17 जनवरी को दोपहार में पूरे रसमों-रिवाज के साथ शादी शमित और नयनतारा शादी के बंधन में बंध गए।
17 जनवरी की शाम वेडिंग की पार्टी का आयोजन नीनी कोठारी (नयनतारा कोठारी की मां और मुकेश अंबानी की बहन) के नुंगामबाकाम हाई रोड स्थित बंगले में किया गया। शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया। गिने-चुने मेहमानों को ही शादी में बुलाया गया था।
शादी में शामिल हुए मेहमानों में देश के नामी बिजनेसमैन, राजनेता, बैंकर्स, क्लोज फैमिली मेंबर्स और गिने-चुने दोस्त शामिल थे। मेहमानों को आईटीसी ग्रांड छोला होटल में ठहराया गया था। वहीं, इस होटल में बच्चन परिवार ने भी अपने लिए अलग से रूम बुक करवा रखा था। आलम यह था कि कई होटल रूम में बुलेटप्रुफ खिड़कियां लगवाईं गईं थी। अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐशवर्या राय और पोती आराध्या के साथ शादी में शामिल होने चेन्नई पहुंचे थे।
वधु पक्ष की ओर से मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी का पूरा परिवार पहुंचा था। अन्य मेहमानों के रूप में संजय दत्त, अनुष्का शर्मा, नरेंद्र मोदी, रजनीकांत, तमिलनाडु के कई बड़े नेता, दिल्ली के कई आला नेता सहित बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान फेमस सिंगर ए. आर. रहमान ने लाइव शो भी किया था।
14 से 17 जनवरी तक चले सभी कार्यक्रमों के अरेंजमेंट की जिम्मेदारी एक वेंडिग प्लानर कंपनी को दी गई थी। व्यवस्थाओं के मामले में प्राइवेट जेट लैंडिंग के लिए स्पेशल स्पेस, शहर के कई फाइव स्टार होटलों में प्रेसीडेंशियल सूट, एक जहाज भर कर फूल और लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसे कई अरेंजमेंट थे।
वैसे तो बिरला और अंबानी खानदार के बीच हुई इस शादी से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया था। लेकिन हम अपने सोर्स के माध्यम से चंद तस्वीर के साथ पाठकों को इस शादी के बारे में बता रहे हैं। आगे की स्लाइड पर क्लिक देखें भारत के दो दौलतमंद खानदानों के बीच हुई इस शादी के कार्यक्रमों की तस्वीरें।