लंदन के दिग्गज कारोबारी और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम के प्रमुख राज कुंद्रा का कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है। राज ने दुबई में अरबों रुपये का हीरों और स्टोन-जेम्स का बिजनेस भी फैला रखा है। ब्रिटेन के 198वें सबसे अमीर इंसान के घर से लेकर उनकी लाइफस्टाइल तक हर जगह इस दौलत का नजारा देखने को मिलता है।
राज ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम कविता कुंद्रा था। कविता से तलाख के बाद राज ने शिल्पा शेट्टी से शादी की। इन सबके बीच राज ने अपनी विलासिता और पैसा कमाने की रफ्तार में कोई कमी नहीं रखी। वर्तमान में भारत सहित लंदन, दुबई जैसी कई जगहों पर राज ने कई बंगले बनवा रखे हैं। हालांकि, राज-शिल्पा को ब्रिटेन के सूरे में स्थित राज महल में रहना खासा पसंद है। यह घर वे-ब्रिज के सेंट जॉर्ज हिल में स्थित है। वर्तमान में इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें कैसा दिखता है राज-शिल्पा का यह करोड़ों का घर। कितने कमरे हैं इसमें। क्या-क्या है इसमें खासियत। साथ ही जानिए इस सेलिब्रिटी का यह घर बाकी बॉलीवुड सेलिब्रिटियों से कितना बेहतर है।