विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Pictures Of Tina Ambani Yacht Gifted By Anil Ambani

33000 करोड़ की मालकिन, नहाने से लेकर सोने तक सबके लिए है स्पेशल इंतजाम

1 of 43 Photos
दिग्गज कारोबारी और अनिज धीरुभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी का आज 56वां बर्थडे है। 11 फरवरी 1957 को मुंबई में पैदा हुई टीना का नाता फिल्मों से शुरु होकर अब रिलायंस घराने से जुड़ गया है। अपनी चहेती टीना के बर्थडे के मौके पर इस साल अनिल उन्हें क्या गिफ्ट देंगे इसका जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा, लेकिन अनिल ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी टीना को बर्थडे गिफ्ट के रूप में करीब 400 करोड़ की पानी की शिप दी थी। 
 
लग्जरी सुविधाओं वाली इस शिप को टीन (टीना और अनिल के नाम के पहले अक्षर को जोड़कर बनाया गया है) नाम दिया गया है। कस्टम लाइन 112 मॉडल वाले इस जहाज को द फेरेटी ग्रुप ने तैयार किया है। करीब 34 मीटर लंबी इस जहाज की प्रति मीटर कीमत 14 लाख डॉलर से भी ज्यादा बताई जा रही है। सभी ड्यूटी और अन्य चार्ज को मिलाकर इसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये बैठती है। दिलचस्प है कि भारत में खुद के पानी का जहाज रखने वालों में रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया और लिकर किंग विजय माल्या का नाम भी शामिल है। 
 
टीना को मिला यह जहाज इटली के जीनेव में तैयार किया गया है। 5500 वर्गमीटर वाले इस जहाज में अपर और लोअर डेक दी गई है। इसमें मास्टर बेडरूम के साथ ही 6 रूम और कस्टमाइज्ड बाथरूम दिया गया है। इसके अलावा टीना के इस जहाज में फैमिली एंटरटेनमेंट बे, 16 लोगों के एक साथ बैठकर खाना खाने के लिए स्पेशियस डाइनिंग एरिया और मल्टीपल कैबिन बना हुआ है। 
 
'टीन' नाम के इस जहाज में हफ्ते भर से ज्यादा पानी के बीच बिताने के लिए 8 दिन की फ्यूल स्टोरेज कैपिसिटी दी गई है। साथ ही इस जहाज में प्राइवेट पार्टी और कॉरपोरेट मीटिंग की सुविधा भी है। दिलचस्प है कि जहाज गिफ्ट मिलने के बाद टीना ने रॉयल बॉम्बे याच क्लब (आरबीवाईसी) की मेंबरशिप भी ले ली है। 4 लेवल के इस जहाज में जकूजी और बॉल रूम भी मौजूद है।
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें टीना अंबानी को मिले इस 400 करोड़ के पानी के जहाज की तस्वीरें। साथ ही जानें इतना महंगा जहाज आखिर दिखता कैसा है। और टीना के सोने, खाना खाने और मस्ती करने के लिए जहाज में बने रूम में क्या-क्या फीचर्स हैं। 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment