विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Planning Commission On Economic Growth

इकोनॉमिक ग्रोथ रेट को 8.2 फीसदी रखना मुश्किल: योजना आयोग

Agency | Jan 06, 2013, 16:25PM IST
 
 

 
नई दिल्ली : योजना आयोग के एक अध्ययन में कहा गया है कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में 8.2 फीसद की वृद्धि दर हासिल करना आसान नहीं होगा। अध्ययन में कहा गया है कि वृद्धि को बढ़ाने के लिए आर्थिक मसलों पर नया नजरिया अपनाने की जरूरत होगी। 
 
राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) ने पहले ही 12वीं योजना में वृद्धि का लक्ष्य 8.2 से घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है। 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) के दौरान औसत वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही थी।
 
योजना आयोग के अर्थशास्त्री प्रांजल भंडारी द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है,‘अगले पांच साल में 8.2 फीसद की वृद्धि दर हासिल कर पाना आसान नहीं होगा। नीतिगत विकल्प जहां हम वृद्धि के एक तत्व को बढ़ाते हैं, काफी नहीं होगा। क्योंकि ऐसे समय में इसकी मात्रा में कहीं अधिक बढ़ोतरी की जरूरत है।’
 
निर्णय लेने वाले देश के शीर्ष निकाय राष्ट्रीय विकास परिषद ने गत 27 दिसंबर को 12वीं योजना में 8 फीसद की औसत वृद्धि दर के लक्ष्य को मंजूरी दी है।
 
अध्ययन में कहा गया है कि सिर्फ संतुलित वृद्धि का रास्ता ही टिकाउ होगा। अगले पांच साल में वृद्धि दर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई सोच, नए प्रयास तथा नई नीतियों को लागू करने की जरूरत है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment