विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Poorest President In The World

PIX: दुनिया का सबसे गरीब राष्ट्रपति, खुद भरता है कुएं से पानी... खेती कर भरता है पेट

1 of 12 Photos
प्रणब मुखर्जी जब पहली बार सांसद बन कर दिल्ली आये थे और राष्ट्रपति भवन के अस्तबल में बंधे घोड़ों को देखा था तो बोल उठे थे कि इन घोड़ों की भी क्या किस्मत है! मतलब राष्ट्रपति भवन या इससे जुड़ा भौतिक आकर्षण एक सांसद को भी अपनी ओर खींचता है. जाहिर-सी बात है, आम आदमी के लिए तो यह एक दिवा स्वप्न ही होगा.   
 
प्रणब मुखर्जी वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति हैं. राष्ट्रपति भवन में रहते हैं और इस पद के साथ जुड़ी हर सुख-सुविधा का उपभोग भी करते हैं. किसी और देश की भी बात करें तो राष्ट्रपति शब्द सुनते ही एक खास तस्वीर उभर आती है. आंखों के सामने पूरे लाव-लश्कर के साथ चलता कारवां आ जाता है. लंबी-लंबी गाड़ियां, उसके काले शीशे में दिखता खुद का अक्स उभर आता है. लेकिन कहीं कोई है, जो अपनी राह खुद बना रहा है. वह परम्पराओं को दरकिनार कर खुद नई परम्परा गढ़ रहा है. 
 
उरुग्वे के राष्ट्रपति हैं – जोसे मुजिका. इनका पूरा नाम है – जोसे एल्बर्टो पेपे मुजिका कोर्डैनो (José Alberto "Pepe" Mujica Cordano). इन्हें दुनिया का सबसे गरीब राष्ट्रपति की संज्ञा दी गई है. यह जिस तरह का जीवन जीते हैं, वैसा जीवन कोई फकीर ही जी सकता है. 
 
आगे की स्लाइड में हम दुनिया के सबसे गरीब राष्ट्रपति के लाइफस्टाइल के बारे में बता रहे हैं. क्या है इस इंसान की सोच कि यह जीता है ऐसी जिंदगी? कितनी है इसकी कमाई कि इसे दुनिया का सबसे गरीब राष्ट्रपति की संज्ञा दी गई?

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment