जयपुर में कीमती धातुओं में स्थिरता
बिजनेस ब्यूरो
| Jan 10, 2013, 00:10AM IST
जयपुर - बुधवार को सराफा बाजार में सुस्ती का माहौल रहा। सोना एवं चांदी कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं रहा। घरेलू खरीद भी सामान्य बनी रही। जोधपुर में सोना मंदा रहा।
कीमतों में स्थिरता के दौर के बावजूद घरेलू मांग में कोई खास सुधार नहीं देखा गया। विदेशी बाजार में रही गिरावट का असर पीली धातुओं पर रहा।
जयपुर के सराफा कारोबारियों के अनुसार जयपुर में सोना स्टेंडर्ड व जेवराती कीमतों में स्थिरता रही। चांदी 999 व रिफाइनरी में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया। (ब्यूरो)








