स्टार के साथ नई रेस में ऑडी
बिजनेस ब्यूरो
| Feb 01, 2013, 15:25PM IST

नई दिल्ली लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी सुपर स्पोट्र्स कार आर-8 लांच की है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.35-1.74 करोड़ रुपये रखी गई है।
इस मौके पर ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पश्र्के ने कहा कि इस वर्ष के पहले महीने में हम नई ऑडी क्यू-5 लांच कर चुके हैं।
आर-8 लांच करने के बाद बाजार में सुपर स्पोट्र्स सेगमेंट में हमारी दावेदारी और मजबूत होगी। पश्र्के ने कहा कि कंपनी इस वर्ष अपने 10,500-10,800 यूनिट वाहन बेचने का लक्ष्य रख रही है।
वर्ष 2012 में कंपनी ने अपने 9,003 यूनिट वाहनों की बिक्री की।आर-8 के लांच के मौके पर आगामी फीचर फिल्म रेस-2 के कलाकार मौजूद थे। रेस-2 में ऑडी के इसी वाहन का उपयोग किया गया है।








