रेलवे ने बजट से पहले यात्री किराये में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है। किराये में यह इजाफा 10 साल बाद किया गया है। सभी बढ़ा हुआ किराया 21 जनवरी से लागू होगा। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने बढ़े हुए किराये की घोषणा करते हुए यह भी कहा है कि आगामी बजट में किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। हर क्लास के लिए यह बढ़ोत्तरी अलग-अलग है। जहां स्लीपर के किराये में 6 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है, वहीं एसी3 में 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा एसी 1 में 3 पैसे और उपनगरीय सेकेंड क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा देना होगा। वहीं, एसी चेयरकार में भी हर किलोमीटर के 10 पैसे बढ़ाए गए हैं। एसी-1 एक्जीक्यूटिव का 10 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी 2 में 6 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें अलग-अलग स्टेशनों के लिए स्लीपर, एसी और चेयरकार में कितना ज्यादा देना होगा किराया।