विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> RBI May Decrease Interest Rate In Next Month

आरबीआई फरवरी में घटा सकता है इंटरेस्ट रेट: चंदा कोचर

agency | Jan 25, 2013, 13:22PM IST
 
 

दावोस: आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर ने कहा है कि रिजर्व बैंक आगामी महीनों में ब्याज दरें घटा सकता है, क्योंकि मुद्रास्फीति में नरमी का रुख है।
 
कोचर ने कहा, रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कटौती किए जाने पर वाणिज्यिक बैंक भी कुछ हद तक अपनी ब्याज दरें घटा सकते हैं, जिसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
 
उन्होंने कहा, मुद्रास्फीति में नरमी आने के साथ मुझे लगता है कि हम आगामी महीनों में नीतिगत दरों में कुछ कटौती देख सकते हैं। यह विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में हिस्सा लेने आईं कोचर ने कहा कि रिजर्व बैंक अपनी पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में यह संकेत दे चुका है कि चालू वित्तवर्ष की चौथी तिमाही में वह मौद्रिक नीति में नरमी लाएगा।
 
उन्होंने कहा, रिजर्व बैंक नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाता रहा है। पिछले कुछ महीनों में बैंकों के लिए थोक सावधि जमाओं की लागत भी घटी है। कोचर ने कहा, यद्यपि हम नीतिगत दरों में नरमी लाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं, बैंकों द्वारा किस हद तक दरों में कटौती की जाएगी, यह जमा की वृद्धि जो कि बैंकों की फंडिंग लागत है और बैंकिंग तंत्र में ऋण की मांग पर निर्भर करेगा।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment