विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Reduction In Incoming Ginger Expensive

आवक में कमी से अदरक महंगी

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Jan 10, 2013, 02:26AM IST
 
 


पिछले साल भावों में कमी के चलते भारी घाटा उठाने वाले अदरक उत्पादकों ने इस साल इसकी पैदावार में खास रुचि नहीं दिखाई। इस कारण वर्तमान में मंडियों में अदरक की आवक में भारी कमी दर्ज की जा रही है जिससे इसके भाव चढऩे लगे हैं।

पिछले साल की तुलना में अदरक की कीमतों में 30 रुपये प्रति किलो तक की तेजी आ चुकी है। पिछले साल इस समय अदरक का भाव 12-15 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था जो वर्तमान में 26-45 रुपये प्रति किलो के भाव पर है।

दिल्ली की थोक सब्जी मंडी आजादपुर में अदरक के कारोबारी जगत कुमार ने बताया कि इस साल सीजन में भी अदरक की आवक में कमी दर्ज की जा रही है। इस कारण भाव तेज होना शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंडी में 50-52 गाड़ी (प्रति गाड़ी 6 टन) की आवक हो रही है जबकि सर्दी को देखते हुए बाजार में अदरक की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

अदरक के थोक विक्रेता वरूण चौधरी का कहना है कि पिछले साल भावों में कमी के कारण अदरक किसानों को भारी घाटा उठाना पड़ा था। इस वजह से इस साल उत्पादकों की ओर से अदरक की पैदावार में रुचि नहीं होने फसल कम रही है।

पिछले साल मंडी में इन दिनों अदरक के भाव 12-15 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गए थे लेकिन अब स्टॉकिस्टों के पास माल कम होने के कारण भावों में तेजी दर्ज की जा रही है।  मंडी में तिनसुकिया अदरक का भाव 28-30 रुपये और सिल्चर अदरक का भाव 26-28 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। बढिय़ा अदरक 38-45 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।

आजादपुर मंडी में अदरक की आपूर्ति असम व अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से की जाती है। इसके अलावा यहां चीन से आयातित अदरक की भी बिक्री होती है। वर्तमान में मंडी में गुवाहाटी के अलावा बैंगलुरु से भी अदरक की आवक हो रही है।

आपकी राय

 

पिछले साल भावों में कमी के चलते भारी घाटा उठाने वाले अदरक उत्पादकों ने इस साल इसकी पैदावार में खास रुचि नहीं दिखाई।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment