विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> Removed From The Control Of The Sugar Industry In The Next 15 Days

चीनी उद्योग से अगले 15 दिनों में हटेगा नियंत्रण

बिजनेस ब्यूरो | Feb 16, 2013, 04:22AM IST
 
 


नई दिल्ली - केंद्र सरकार 80,000 करोड़ रुपये के चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त करने के बारे में अगले 15 दिनों में फैसला कर लेगी। लेवी चीनी की बाध्यता के साथ ही खुले बाजार में बेची जाने वाली चीनी की मात्रा तय करने पर सरकार अपना नियंत्रण समाप्त कर सकती है।

एसोचैम की ओर से यहां एक आयोजन में खाद्य एवं उपभोक्ता मामला राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रो. के वी थॉमस ने कहा कि इस वर्ष चीनी उत्पादन की स्थिति बेहतर है। सरकार रंगराजन समिति की सिफारिशों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

मेरा मानना है कि अगले पंद्रह दिनों में हम लेवी चीनी, खुले बाजार में बेचे जाने वाले कोटे और अन्य मसलों के बारे में कोई फैसला करने में सक्षम होंगे।

पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन की अध्यक्षता में गठित समिति ने लेवी चीनी और कोटे सिस्टम को तुरंत समाप्त करने की सिफारिश की थी। बाकी नियंत्रणों को भी समाप्त करने की सिफारिश की गई थी। खाद्य मंत्रालय रंगराजन समिति की सिफारिशों पर विभिन्न मंत्रालयों के दृष्टिकोण से अवगत होना चाहता है। (ब्यूरो)

आपकी राय

 

केंद्र सरकार 80,000 करोड़ रुपये के चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त करने के बारे में अगले 15 दिनों में फैसला कर लेगी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment