सहारा समूह के शेयरों में उठापटक
बिजनेस ब्यूरो
| Feb 15, 2013, 00:06AM IST
मुंबई - सहारा समूह की कंपनियों सहारा हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन और सहारा वन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शेयरों में गुरुवार को खासी उठापटक रही।
सेबी द्वारा खाते फ्रीज करने और संपत्ति अटैच किए जाने की खबरों के चलते शुरुआती कारोबार में सहारा हाउसिंग फाइनेंस के शेयर का भाव बीएसई पर 19 फीसदी तक गिर गया। हालांकि, शाम को यह 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 54.50 रुपये पर बंद हुआ।
दूसरी ओर, सहारा वन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शेयर का भाव भी शाम को 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 90.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसका शेयर एक समय 52 सप्ताह के निचले स्तर 82.10 रुपये तक गिर गया था। (प्रेट्र)








