विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Gadget >> Samsung Launches New Series Of Smart Phones

4280 रुपये में मिलेगा सैमसंग का नया ड्यूल सिम, टच स्क्रीन स्‍मार्टफोन

1 of 5 Photos

नई दिल्ली. सैमसंग ने गुरुवार को स्मार्ट फीचर्स के साथ पहली बार भारत में निर्मित मोबाइल हैंडसेट की पूरी सीरीज लांच की, जिसकी कीमत 4,280 रुपये से लेकर 6,490 रुपये रखी गई है। यह सीरीज सीधे रूप से नोकिया की आशा सीरीज को टक्कर देगी।

सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने बताया कि कुल बिक्री में फीचर्स फोन की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी की है और यह मोबाइल फोन निर्माताओं का बड़े पैमाने पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, खासतौर पर उभरते हुए बाजारों में। इसमें से 10 फीसदी हिस्सेदारी 4,000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक के मोबाइल फोन की है।

रैक नाम से लांच की गई इस सीरीज का मकसद सोशल नेटवर्किंग, गेम्स और इंटरनेट सर्फिंग का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को आकर्षित करना है। सैमसंग के चार फोन रैक 60 (4,280 रुपये), रैक 70 (4,570 रुपये), रैक 80 (5,270 रुपये) और रैक 90 (6,490 रुपये) रिटेल आउटलेट में फरवरी के अंत तक नजर आने लगेंगे।

रैक फोन ड्यूल सिम, टच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है जो कि जावा प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इन फोन में फेसबुक, मैसेंजर जैसे कि चैट ऑन और जीटॉक तथा ऑपरा एप्लिकेशन के साथ उपलब्ध हैं। इन मोबाइल फोन को चीन, अफ्रीका, साउथ अमेरिका और सीआईएस देशों में भी बेचा जाएगा।

 

दाम
रैक 60    :    रुपये 4,280
रैक 70    :    रुपये 4,570
रैक 80    :    रुपये 5,270
रैक 90    :    रुपये 6,490

15 फरवरी की खास खबरें

परिवार को नहीं लौटाई जाएगी अफजल की लाश! कश्मीर में सेना हाई अलर्ट पर

बसंत पंचमी के शाही स्नान पर दिखा अलग नजारा

भोजशाला में सरस्‍वती पूजा के लिए जुटे हिंदू, दोपहर में नमाज

फाइनेंस मिनिस्टर नहीं ये 6 लोग मिलकर बनाते हैं 122 करोड़ का बजट

अमेरिकी संसद में बजा मोदी का डंका

दिल्‍ली में छह साल की बच्‍ची से रेप, फिर बुरी तरह पिटाई  

दलेर मेहंदी के फॉर्म हाउस पर लिया कब्जा

हेलिकॉप्‍टर घोटाले में जसंवत सिंह और बर्लुस्कोनी उतरे बचाव में 

 

आपकी राय

 

सैमसंग ने गुरुवार को स्मार्ट फीचर्स के साथ पहली बार भारत में निर्मित मोबाइल हैंडसेट की पूरी सीरीज लांच की,


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment