विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Share >> Share Market Close

लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

Agency | Jan 07, 2013, 17:03PM IST
 
 

मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.66 अंकों की गिरावट के साथ 19,691.42 पर और निफ्टी 27.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,988.40 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.48 अंकों की तेजी के साथ 19,820.56 पर खुला और 92.66 अंकों यानी 0.47 की गिरावट के साथ 19,691.42 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,856.43 के ऊपरी और 19,654.46 के निचले स्तर को छुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.00 अंकों की तेजी के साथ 6,042.15 पर खुला और 27.75 अंकों यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 5,988.40 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,042.15 के ऊपरी और 5,977.15 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। मिडकैप 17.38 अंकों की तेजी के साथ 7,331.50 पर और स्मॉलकैप 41.74 अंकों की तेजी के साथ 7,657.34 पर बंद हुआ।
 
बीएसई के 13 में से 7 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (0.94 फीसदी), स्वास्थ सेवा (0.41 फीसदी), वाहन (0.37 फीसदी), तेल एवं गैस (0.22 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment