एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स में सुधार
agency
| Jan 25, 2013, 11:38AM IST

मुंबई : एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच कोषों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 53 अंक की बढ़त के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 53.50 अंक उपर 19,977.28 अंक पर खुला।
आईटी, वाहन, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स शेयरों में सुधार दर्ज किया गया। कल सेंसेक्स 102.83 अंक टूटकर बंद हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.60 अंक की बढ़त के साथ 6,027.95 अंक पर खुला।







