विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Shuger Production Will Be Higher Than Previous Estimates

पिछले अनुमान से ज्यादा होगा चीनी उत्पादन

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Jan 25, 2013, 00:03AM IST
 
 


इस्मा ने चीनी उत्पादन अनुमान 240 लाख से बढ़ाकर 243 लाख टन किया

चालू पेराई सीजन वर्ष 2012-13 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान देश में चीनी का उत्पादन 243 लाख टन होने का अनुमान है जो आरंभिक अनुमान के मुकाबले 3 लाख टन ज्यादा है। जनवरी मध्य तक 108 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन 243 लाख टन हो सकता है जो पहले आरंभिक अनुमान सितंबर 2012 के 240 लाख टन के मुकाबले 3 लाख टन ज्यादा है। हालांकि पिछले साल के उत्पादन 263 लाख टन से 20 लाख टन कम है।

सरकार ने चालू पेराई सीजन में 230-235 लाख टन चीनी के उत्पादन का अनुमान लगाया है। केंद्र सरकार ने चालू इस्मा द्वारा गन्ना क्षेत्रफल की सेटेलाइट द्वारा जुटाई गई जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन पूर्व अनुमान 79 लाख टन से बढ़ाकर 81 लाख टन तय किया गया है।

महाराष्ट्र में चालू पेराई सीजन में अभी तक 33 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि गन्ने के बकाया क्षेत्रफल को देखते हुए पेराई सीजन के अंत तक करीब 35 लाख टन चीनी का और उत्पादन होने का अनुमान है। इस्मा ने पहले आरंभिक अनुमान में महाराष्ट्र में 65 लाख टन चीनी के उत्पादन का अनुमान लगाया था।

कर्नाटक में चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन पूर्व अनुमान 30 लाख टन से बढ़कर 32 लाख टन तय किया गया है। उधर तमिलनाडु में उत्पादन पूर्व के अनुमान 25.5 लाख टन से घटकर 22 लाख टन ही होने का अनुमान है।

आपकी राय

 

चालू पेराई सीजन वर्ष 2012-13 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान देश में चीनी का उत्पादन 243 लाख टन होने का अनुमान है

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment