विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Bullion >> Silver Fell Rs 1,000

कमजोर मांग से चांदी 1,000 रुपये गिरी

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Feb 15, 2013, 02:46AM IST
 
 


गहने निर्माताओं के साथ ही औद्योगिक मांग कमजोर होने से गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में चांदी के भाव में 1,000 रुपये की गिरावट आकर दाम 57,000 रुपये प्रति किलो
रह गए।

सोने की कीमतों में भी इस दौरान 75 रुपये का मंदा आकर भाव 30,725 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीचे दाम पर निवेशकों की खरीद आने से गुरुवार को चांदी और सोने की कीमतों में तेजी आई।

चांदी का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को 30.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया जबकि 13 फरवरी को इसका भाव 30.78 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

सोने की कीमतों में विदेशी बाजार में गुरुवार को 5 डॉलर की तेजी आकर भाव 1,647 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया। विदेशी बाजार में 13 फरवरी को सोने का भाव 1,642 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

आपकी राय

 

गहने निर्माताओं के साथ ही औद्योगिक मांग कमजोर होने से गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment