विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> Smartphones Satellite Will Launch Soon

जल्द लांच होगा स्मार्टफोन सैटेलाइट

बिजनेस ब्यूरो | Feb 09, 2013, 02:24AM IST
 
 


लंदन - ब्रिटेन में बना विश्व का पहला 'स्मार्टफोन सैटेलाइट' लॉन्च के लिए तैयार है। स्ट्रैंड-1 नामक इस सेटेलाइट को छह महीने के मिशन पर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस सेटेलाइट को नियंत्रित करने के लिए इसमें गूगल नेक्सस फोन लगाया गया है। स्ट्रैंड-1 को इसी सप्ताह भारत भेजा गया है।

इसे भारत से ही फरवरी के अंत में अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। ससेक्स स्पेस सेंटर और सरे सेटेलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट पर काम किया है।

ससेक्स स्पेस सेंटर के डॉक्टर क्रिस ब्रिज ने 'बीबीसी' से कहा, 'नेक्सस वन स्मार्टफोन में बदलाव नहीं किए गए हैं। हमने फोन में अपना सॉफ्टवेयर डाला और इसे यूएसबी के साथ सेटेलाइट से जोड़ दिया। यह देखना रोचक होगा कि आम जिंदगी का एक उपकरण अंतरिक्ष में कैसे काम करता है।' स्मार्टफोन को 30 सेंटीमीटर लंबे 4.3 किलो के बक्से में रखा गया है। (एजेंसियां)

आपकी राय

 

ब्रिटेन में बना विश्व का पहला 'स्मार्टफोन सैटेलाइट' लॉन्च के लिए तैयार है। स्ट्रैंड-1 नामक इस सेटेलाइट को छह महीने के मिशन पर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment