विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Soyameal Export Projected To Fall Five Million Tonnes

सोयामील का निर्यात पांच लाख टन घटने का अनुमान

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Jan 26, 2013, 00:06AM IST
 
 


चालू वित्त वर्ष में सोयामील निर्यात 45 लाख टन संभव

चालू वित्त वर्ष 2012-13 में सोया खली का निर्यात 5 लाख टन घटकर 45 लाख टन ही होने का अनुमान है। अप्रैल से दिसंबर के दौरान सोया खली के निर्यात में 26.25 फीसदी की कमी आकर कुल निर्यात 19.15 लाख टन का ही हुआ है।

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बिजनेस भास्कर को बताया कि सोया खली की खपत घरेलू बाजार में लगातार बढ़ रही है जिसका असर चालू वित्त वर्ष में इसके निर्यात पर पड़ा है। चालू वित्त वर्ष 2012-13 के पहले नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर) के दौरान सोया खली का निर्यात घटकर 19.15 लाख टन का ही हुआ है जो वित्त वर्ष 2011-12 की समान अवधि के 25.98 लाख टन की तुलना में 26.25 फीसदी कम है।
उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में सोया खली का कुल निर्यात 50 लाख टन का हुआ था जबकि चालू वित्त वर्ष में घटकर 45 लाख टन ही होने का अनुमान है।

राजेश अग्रवाल ने बताया कि चालू फसल सीजन में देश में सोयाबीन की पैदावार 110-115 लाख टन होने का अनुमान है। स्टॉकिस्ट और किसानों ने स्टॉक रोक रखा है। दिसंबर तक केवल 25 लाख टन सोयाबीन की ही क्रशिंग हो पाई है।

साई सिमरन फूड्स लिमिटेड के डायरेक्टर नरेश गोयनका ने बताया कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में सोयाबीन की दैनिक आवक 3 लाख बोरियों की हो रही है। उत्पादक मंडियों में पिछले दो महीने में सोयाबीन की कीमतों में करीब 300 रुपये की तेजी आ चुकी है।

फसल की आवक के समय भाव 3,000 रुपये प्रति क्विंटल थे जबकि शुक्रवार को भाव बढ़कर 3,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। रिफाइंड सोया तेल का भाव बढ़कर इस दौरान 710-715 रुपये प्रति दस किलो हो गया। सोया खली का भाव कांडला बंदरगाह पर बढ़कर 28,500 रुपये प्रति टन हो गया।

सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के कार्यकारी निदेशक डॉ. बी वी मेहता ने बताया कि घरेलू बाजार में कीमतों में आई तेजी के कारण सोया खली के निर्यात में कमी आई है। उन्होंने बताया कि खली के कुल निर्यात में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी सोया खली की है।

जनवरी 2012 में बंदरगाह पर सोया खली का दाम 353 डॉलर प्रति टन था जबकि दिसंबर 2012 में इसके दाम बढ़कर 531 डॉलर प्रति टन हो गए। सोया खली की आयात मांग दक्षिण कोरिया और ईरान की तो बढ़ी है लेकिन वियतनाम, जापान, थाईलैंड और इंडोनेशिया की आयात मांग अप्रैल से दिसंबर के दौरान कम रही है।

आपकी राय

 

चालू वित्त वर्ष 2012-13 में सोया खली का निर्यात 5 लाख टन घटकर 45 लाख टन ही होने का अनुमान है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment