विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Tata Aria Will Less Than 10 Million

टाटा मोटर्स उतारेगी 10 लाख से सस्ती आरिया

बिजनेस भास्कर - ग्रेटर नोएडा | Feb 16, 2013, 16:35PM IST
 
 


टाटा मोटर्स लिमिटेड यूटिलिटी वाहनों की श्रेणी में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई नए वाहन लांच करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी 'आरिया' का एलएक्स मॉडल बाजार में लांच करने की तैयारी में है। इस वर्जन की कीमत 9.95 लाख रुपये होगी।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के हेड-यूटिलिटी व्हीकल प्रोडक्ट ग्रुप, आशीष धर ने इंटरनेशनल बस एंड यूटिलिटी व्हीकल शो-2013 के दौरान कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान यूटिलिटी वाहनों में कंपनी ने कुछ बाजार खोया है लेकिन हम जल्द ही नए लांच होने वाले वाहनों के चलते वापसी करेंगे।

उन्होंने कहा कि यूटिलिटी वाहनों की श्रेणी में बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो रहा है लेकिन फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती। वहीं, आरिया के बारे में उन्होंने कहा कि आरिया को ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में बनाने के मकसद से कंपनी ने दक्षिण राज्यों में आरिया का एलएक्स वर्जन लांच किया है।

जल्द ही इसे देशभर में उतारा जाएगा। अब आरिया 9.95-15 लाख रुपये की कीमत में मिलेगी। उन्होंने बताया कि आरिया की फिलहाल महीने में 100-150 इकाइयां बिक रही हैं। इस नए मॉडल के लांच के बाद यह संख्या बढऩे की उम्मीद है। वहीं, उन्होंने बताया कि पहली बार जनवरी 2013 में सफारी ब्रांड ने 2,000 का बिक्री आंकड़ा पार किया है।

 

खुलासा
कंपनी ने दक्षिण राज्यों में आरिया का एलएक्स वर्जन लांच किया है
अब आरिया ग्राहकों को 9.95-15 लाख रुपये की कीमत में मिलेगी

आपकी राय

 

टाटा मोटर्स लिमिटेड यूटिलिटी वाहनों की श्रेणी में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई नए वाहन लांच करने की तैयारी में है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment