विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Tata Launch New Vista D-90 Car

INDIA की सबसे बड़ी कार कंपनी ने लॉन्च की सस्ती डीजल कार, देगी 21 का माइलेज

1 of 36 Photos
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक कार विस्टा का न्यू वर्जन डी90 लॉन्च किया है। खास तौर पर यूथ को ध्यान में रखकर पेश की गई इस कार को 5 कलर ऑप्शन में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि विस्टा डी90 1 लीटर में 21 किमी का एवरेज देगी। टाटा मोटर्स ने अपनी इस कार के अलग-अलग वर्जन की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 6.83 लाख रुपये तक रखी है। 
 
फीचर्स के मामले में कंपनी ने न्यू विस्टा में कई सुविधाएं जोड़ी हैं। खास तौर से टाटा से सेफ्टी व्वाइंट को न्यू विस्टा में काफी मजबूत किया है। स्पीड बैलेंस, सिक्योरिटी सिस्टम जैसे बदलाव इनमें प्रमुख हैं। 
 
अन्य बदलाव के रूप में न्यू विस्टा के इंटीरियर और एक्सीटियर में भी बदलाव किया गया है। एंट्री लेवल सिडान क्लास यूजर्स को ध्यान में रखकर बनी इस कार में 90 पीएस क्वड्राजेट डीजल इंजन, वैरिएबल ज्योमेट्री टबरेचार्ज तकनीक, 6.7 इंच की टचस्क्रीन, जीपीएस, डीवीडी प्लेयर, एक साथ 5 मोबाइल फोन को जोड़ने वाली ब्लू5 तकनीक और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल सुविधा दी गई है। 
 
टाटा ने न्यू विस्टा डी90 में 1248 सीसी का इंजन दिया गया है जो 15.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड देती है। कंपनी ने ड्राइवर सेफ्टी के लिए इसमें एडजस्टेबल स्टीयरिंग और ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया है। न्यू विस्टा का एबीएस सिस्टम इसे तेज रफ्तार में भी स्मूथ टर्न और बैलेंस देता है।
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें आखिर कैसी दिखती है भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी की ये कार। साथ ही जानें कौन-कौन से आधुनिक और लग्जरी फीचर्स से लैस है यह न्यू विस्टा।

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment