विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> Telecom Stocks Volatile

आयोग के प्रस्ताव से टेलीकॉम शेयरों में उठापटक

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Feb 20, 2013, 02:15AM IST
 
 


टेलीकॉम आयोग द्वारा 4जी स्पेक्ट्रम रखने वाली इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को वॉयस सेवाएं देने की इजाजत से जुड़े प्रस्ताव के मद्देनजर मंगलवार को बाजारों में टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में खासी उठापटक देखी गई।

देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर का भाव दो फीसदी के करीब लुढ़क गया। जबकि, कारोबार के दौरान अन्य कंपनियों के शेयर भी दबाव में दिखे।

टेलीकॉम आयोग ने सोमवार को प्रस्ताव किया था कि जिन कंपनियों के पास इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) लाइसेंस है और उन्होंने 4जी स्पेक्ट्रम भी हासिल कर रखा है, उन्हें एकमुश्त फीस का भुगतान कर वॉयस सेवाएं देने की इजाजत मिलनी चाहिए।

अगर टेलीकॉम आयोग के इस प्रस्ताव को टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल स्वीकार कर लेते हैं तो मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इंफोकॉम, औगेरे व तिकोना डिजिटल जैसी कंपनियां अपने ब्रॉडबैंड वॉयरलैस एक्सेस (बीडब्लूए) स्पेक्ट्रम के जरिए मोबाइल सेवाएं भी प्रदान कर सकेंगी।

हालांकि, इसके लिए इन कंपनियों को 1,658 करोड़ रुपये की फीस चुकानी होगी। इन सभी कंपनियों ने यह स्पेक्ट्रम वर्ष 2010 में हासिल किया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि नई कंपनियों के बाजार में आने से पहले से ही भीड़-भाड़ वाले मोबाइल टेलीफोनी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी। इसका सबसे ज्यादा नुकसान पहले से बाजार में मौजूद बड़े ऑपरेटरों को होने की आशंका जताई जा रही है।

इसी वजह से टेलीकॉम ऑपरेटरों के दोनों बड़े संगठनों सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) व एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (ऑस्पी) ने इस प्रस्ताव पर अपना ऐतराज भी जता दिया है।

इन संगठनों का कहना है कि मोबाइल सेवाएं प्रदान करने के लिए 4जी स्पेक्ट्रम रखने वाली कंपनियों से भी उतना ही शुल्क लिया जाना चाहिए, जितना मौजूदा ऑपरेटरों से 3जी सेवाओं के लिए लिया गया है।

इस खबर के असर से मंगलवार को बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर भारती एयरटेल के शेयर का भाव 1.94 फीसदी गिरकर 307.75 रुपये पर और आइडिया सेलुलर के शेयर का भाव 0.23 फीसदी गिरकर 109.40 रुपये पर बंद हुआ।

हालांकि, रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर का भाव दिन भर दबाव में रहने के बाद शाम को 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 73.10 रुपये पर बंद हुआ। उधर, इस प्रस्ताव से सबसे ज्यादा फायदे में दिखने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव 0.18 फीसदी की हल्की बढ़ोतरी के साथ 848.80 रुपये पर बंद हुआ।
 

आपकी राय

 

टेलीकॉम आयोग द्वारा 4जी स्पेक्ट्रम रखने वाली इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को वॉयस सेवाएं देने की इजाजत से..

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment