विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Tina Ambani Rare Pics On Her 56th Birthday

B'day Spl: जब अंबानी की डार्लिंग टीना ने कह- 'मेरी जिंदगी में 3 मर्द हैं

1 of 27 Photos
अंबानी घराने की छोटी बहू और अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी का आज जन्मदिन है। 11 फरवरी 1957 को मुंबई में पैदा हुईं टीना अब 56 साल की हो गईं हैं। फिल्मों से करियर शुरू करने वाली टीना की अनिल अंबानी की पत्नी के रूप में आज एक नई पहचान है। टीना दुनिया की ताकतवर उद्योगपति महिलाओं में गिनी जाती हैं।
 
टीना अपने ससुर धीरूभाई अबानी को आदर्श बिजनेसमैन मानती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ससुर धीरूभाई तथा अपने पति अनिल अंबानी से बिजनेस सीखा। टीना अंबानी रिलायंस एडीएजी समूह को आगे बढ़ाने के लिए अपने पति अनिल का बखूबी साथ निभाती हैं। दिलचस्प है कि टीना एडीएजी समूह के मोस्ट टॉप मैनेजमेंट में पहली महिला हैं। टीना की लाइफस्टाइल भी पति अनिल की तरह ही एकदम कूल है। टीना अनिल के साथ मिलकर उनके कारोबार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगी हैं। 
 
टाइगर ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, स्वॉन कंसलटेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, एडीएई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और एएए कंसलटेंसी सर्विसेज में अपने पति अनिल के साथ टॉप मैनेजमेंट में टीना की हिस्सेदारी और शेयर रह चुके हैं।
 
'हैलो' मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में टीना ने अपने जिंदगी के कई राज खोले। उनका कहना है कि उनकी जिंदगी में सिर्फ 3 मर्द सबसे अहम हैं। इनमें पहले उनकी पति अनिल और बाकी दो उनके दोनो बेटे हैं। पत्नी और स्ट्रिक्ट मां के रूप में मेरी भूमिका अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि वो पति और बच्चों की लाइफ में क्या चल रहा है, यह हमेशा जानना चाहती हैं। 
 
टीना हार्मोनी फाउंडेशन के तहत समूह की सीएसआर एक्टिविटी को भी आगे बढ़ाने का काम करती हैं। इसके अलावा हार्मोनी आर्ट फाउंडेशन, मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूटऔर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी नर्सिग कॉलेज के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी टीना के पास ही है।
 
टीना अंबानी की लाइफस्टाइल भी पति अनिल की तरह ही एकदम कूल है। टीना अनिल के साथ मिलकर उनके कारोबार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगी हैं। टीना ने हैलो मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में अनिल अंबानी से हुई पहली मुलाकात से लेकर शादी तक के सफर से जुड़े कई राज खोले।
 
टीना के मुताबिक, वो 1986 में सबसे पहले अनिल अंबानी से मिली थीं और इस मुलाकात का जरिया टीना का भतीजा करन बना था। हालांकि, टीना के मुताबिक वो उस समय अनिल में बिल्कुल इंटरेस्टेड नहीं थीं। उस दौर में टीना बॉलीवुड की एक बड़ी स्टार थीं। 
 
टीना ने अनिल से पहली मुलाकात के समय तक रिलायंस के बारे में कुछ भी नहीं सुना था। हालांकि, टीना का कहना है कि पहली मुलाकात में अनिल उन्हें काफी पसंद आए थें। टीना और अनिल के बीच हुई मुलाकातों में अक्सर दोनों लोग अपनी लोकल भाषा गुजराती में ही बात करते थे। टीना ने 31 साल की उम्र में 1991 में अनिल अंबानी से शादी कर ली। 
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें टीना की जिंदगी के बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें। साथ ही जानिए कैसी है भारत के चंद रईसों में शामिल अनिल अंबानी की पत्नी टीना की लाइफस्टाइल।

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment