साल 2012 कार निर्माता कंपनियों के लिए बिक्री के लिहाज से सुस्ती भरा साल रहा है। 2012 के दौरान अधिकांश कार मॉडल्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सबसे ज्यादा पेट्रोल कारों में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कुछ नए मॉडल्स ने बिक्री के मोर्चे पर काफी मजबूत कदम बढ़ाए हैं। वहीं, उन मॉडल्स और कंपनियों के लिए यह साल बेहतर रहा है जिनमें पेट्रोल के साथ डीजल का भी विकल्प मौजूद था।
2012 में पेट्रोल की कीमतों में बेइंतहा बढ़ोतरी के चलते ग्राहकों ने तेजी के साथ डीजल कारों का रुख किया है। लिहाजा, बाजार में बिक्री की पटरी पर उन मॉडल्स की धूम रही जिनमें पेट्रोल के साथ-साथ डीजल का विकल्प भी मुहैया था। 2012 में कई ऐसे मॉडल भी रहे जो 2011 में टॉप 10 में शामिल थे लेकिन 2012 में इस फेहरिस्त से बाहर हो गए। वहीं, 2012 के टॉप 10 बिकने वाले मॉडल्स में कई मॉडल की रेंकिंग में सुधार हुआ तो कई मॉडल की रेंकिंग नीचे खिसक गई।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में। साथ ही यह भी जानें कि कौन सी कार कितना ज्यादा गया खरीदा।