दुनिया में हर कोई पैसा कमाना चाहता है और इसके लिए अलग-अलग तरीकों से कोशिशें भी करता है। इनमें से कई कोशिशें इस हद तक कामयाब हो जाती हैं कि लोग पैसों की कायनात के राजा तक बन जाते हैं। हम बात कर रहे हैं, दौलत के मामले में दुनिया पर राज कर रहे लोगों की।
वैसे तो दुनिया में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन इनमें से भी चंद लोगों का नाम ही फोब्र्स की सूची में दुनिया के सबसे धनी लोगों में शामिल है।
दुनिया के पांच सबसे धनी लोगों की संपत्ति के आगे भारत के टाटा से लेकर बिरला तक-अंबानी से माल्या तक सबका कद बौना ही लगता है। दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान (कॉलरेस स्लिम - 3.79 लाख करोड़) की संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर मुकेश अंबानी (1.15 लाख करोड़) और कुमार बिरला (42900 करोड़) की दौलत को भी जोड़ दिया जाए, तो भी इस एक आदमी की बादशाहत खत्म नहीं की जा सकती है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक जानिए आखिर कौन है इतना अमीर इंसान, जिसकी दौलत की बराबरी करने के लिए अंबानी-बिरला की संपत्ति भी पड़ जाएगी कम। साथ ही जानिए दुनिया के 5 सबसे दौलतमंद इंसानों के बारे में।