आज इंटरनेशनल वुमन्स डे है। इस मौके पर हम आपको ऐसी महिलाओं से मिलवाने जा रहे हैं जो दिखती तो साधारण हैं लेकिन ताकत से लेकर दौलत तक किसी मामलें में पीछे नहीं हैं। दिलचस्प है कि भारत में पुरुषों के दौलतमंद होने की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है उतनी ही तेजी भी हमारे देश की महिलाएं भी अमीर हो रही हैं। उनके नाम से लेकर पैसे तक सभी में लगातार इजाफा हो रहा है। दुनिया भर में उनका कारोबार फैल रहा है और पूरी दुनिया ये महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही हैं। इनमें से कई महिलाओं ने अपने दम पर ये दौलत कमाई है, तो कई को ये संपत्ति और नाम पैतृक रूप से मिला हुआ है।
वैसे तो दुनिया में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन इनमें से भी चंद लोगों का नाम ही सबसे धनी लोगों की हारून रिपोर्ट में शामिल है। ये वो महिलाएं है जिन्होंने रईसी के मामले में कई दिग्गज उद्योगपतियों को पीछे छोड़ दिया है पेश है भारत की ऐसी ही दमदार और दौलतमंद महिलाओं पर एक फोटो फीचर-