टोयोटा ने अपने ऑल टाइम हिट एसयूवी टोयोटा फॉच्यरूनर का न्यू वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। ऑटोमैटिक वैरिएंट वाली इस कार में 5 स्पीड ऑटो बॉक्स दिया गया है। फॉच्यरूनर का नया वर्जन पुरानी 4 स्पीड एटी वैरिएंट को रिप्लेस करेगा।
न्यू फॉच्यरूनर 5 स्पीड की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 22.33 लाख रुपये है। अलग-अलग वर्जन और वैरिएंट में पेश की गई इस कार की अधिकतम कीमत 22.93 लाख रुपये है।
इन सबके अलावा कंपनी ने अपनी फेमस एसयूवी टीआरडी स्पोर्टिवो के रेगुलर प्रोडक्शन की भी तैयारी कर ली है। पिछले साल अक्टूबर में इसे लिमिटेड एडिशन में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में इस कार के लिए ग्राहकों को 21.97 लाख रुपये चुकाने होंगे। कंपनी के मुताबिक, स्पोर्टिवो की बुकिंग 18 जनवरी 2013 से शुरू हो जाएगी। 6 वाइब्रेंट कलर्स के साथ इसमें कई शानदार फीचर्स हैं।
टोयोटा के उप प्रबंध निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (विपणन एवं वाणिज्जिक) संदीप सिंह ने एक बयान में बताया कि सड़कों पर फार्च्यूनर की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए हमने पांच गियर एवं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाला नया संस्करण पेश किया है। पांच गियर वाले इस वाहन में गति एवं आराम का अनूठा सामंजस्य किया गया है।
उल्लेखनीय है कि फार्च्यूनर को अगस्त 2009 में पहली बार पेश किया गया था। तब से कंपनी इसके कुल 41,000 वाहन बेच चुकी है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें टोयोटा फॉच्यरूनर का लुक और अंदर के फीचर्स।