विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Share >> Trade In Share Market

बढ़त के साथ हरे निशान पर शेयर बाजार

Agency | Mar 14, 2013, 20:41PM IST
 
 

मुंबई : फरवरी माह की विनिर्मित वस्तुओं की मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से नीचे आने के बाद रीयल्टी, बैंकिंग और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 208 अंक की बढ़त के साथ 19,570.44 अंक पर पहुंच गया।
 
तीन साल में पहली बार विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई की दर चार प्रतिशत से नीचे आई है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक की 19 मार्च को आने वाली मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती उम्मीद बढ़ी है। पिछले तीन दिन में 321 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स 207.89 अंक या 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,570.44 अंक पर पहुंच गया।
 
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 57.75 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,900 के स्तर को पार कर 5,908.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एसबीआई, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित 24 के शेयरों में लाभ रहा।
 
विनिर्मित वस्तुओं संबंधी मुद्रास्फीति में गिरावट के बावजूद सभी वस्तुओं के थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 6.84 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो इससे पिछले महीने 6.62 फीसदी थी। विनिर्मित वस्तुओं की मुद्रास्फीति पिछले 35 माह में पहली बार 4 प्रतिशत से नीचे आई।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment