विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> News >> Two-Wheelers Companies Trying To Complete Portfolio

पोर्टफोलियो पूरा करने में जुटीं टू वीलर कंपनियां

1 of 3 Photos

कई प्रमुख दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां हर वर्ग में उत्पाद उतारना चाहती हैं। जो कंपनियां स्कूटर बाजार में पैठ नहीं बना पाई हैं, वे स्कूटर बाजार पर फोकस कर रही हैं। इसी तरह जो कंपनियां हाई-एंड बाइक्स में मौजूद नहीं हैं, वे इनमें बाजार तलाशने की कोशिश में हैं

देश के दुपहिया वाहन बाजार में यूं तो फिलहाल गिरावट का रुख दिख रहा है। लेकिन, बावजूद इसके देश की कई प्रमुख दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां इस बाजार में हर वर्ग में उत्पाद उतारने की तैयारी कर रही हैं।

जो कंपनियां स्कूटर बाजार में पैठ नहीं बना पाई हैं वह स्कूटर बाजार पर फोकस कर रही हैं। जो कंपनियां एक्जीक्यूटिव बाइक सेगमेंट में नहीं हैं, वह यहां उत्पाद उतारने की तैयारी कर रही हैं।

इसी तरह जो कंपनियां हाई-एंड बाइक्स में मौजूद नहीं हैं, वह इन बड़ी बाइकों के बाजार को लेकर बड़ी तैयारियों में जुटी हुई हैं। कुल मिलाकर देखें तो अब भारतीय बाजार में देश-दुनिया की तमाम दिग्गज दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प हाई-एंड बाइक्स के बाजार में उतरने की तैयारी में है। वहीं, देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड 100 सीसी इंजन क्षमता वाले मोटरसाइकिल बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में जुटी है। इसी तरह टीवीएस भी बीएमडब्ल्यू से हाई-एंड बाइकों के बाजार में उतरने को लेकर साझेदारी कर सकती है।

वहीं, सुजूकी स्कूटर और मास सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम करती नजर आ रही है। यामाहा की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में 'रे' के साथ स्कूटर बाजार में कदम बढ़ाया है। कंपनी तेजी के साथ बढ़ रहे गियरलैस स्कूटर बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

भविष्य पर ध्यान
हीरो - हाई-एंड बाइक्स के बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही
बजाज -100 सीसी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है कंपनी
टीवीएस - बीएमडब्ल्यू के साथ करार कर सुपर बाइक्स बाजार का करेगी रुख
सुजूकी - कम्यूटर सेगमेंट मोबाइक बाजार और स्कूटर बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाना
यामाहा - स्कूटर बाजार में कंपनी तेजी के साथ हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रयासरत
होंडा - कम्यूटर सेगमेंट में तेजी के साथ कंपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी

आपकी राय

 

कई प्रमुख दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां हर वर्ग में उत्पाद उतारना चाहती हैं। जो कंपनियां स्कूटर बाजार में पैठ नहीं बना पाई हैं


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment