विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> U.S., 3,700 Flights Canceled

अमेरिका में कहर, 3,700 उड़ानें रद्द

बिजनेस ब्यूरो | Feb 09, 2013, 03:04AM IST
 
 


उत्तर पश्चिमी अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूयॉर्क से बोस्टन तक का इलाका 3 फुट मोटी बर्फ का परत में डूब सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो नई रिकॉर्ड बुक लिखनी पड़ेगी। शुक्रवार और शनिवार के लिए 3,700 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बोस्टन, प्रोविडेंस और रोड आईलैंड में सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि जिसे जहां पहुंचना हो शुक्रवार तक पहुंच जाए उसके बाद वहां से न निकले वरना बर्फबारी में फंस जाएगा। शुक्रवार रात और शनिवार को 75 मील प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवाएं चलेंगी और भारी बर्फ पड़ सकती है।

न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा कि बोस्टन में 3 फुट और न्यूयॉर्क में 10 से 12 इंच बर्फ पड़ पड़ सकती है। इसके लिए 25,000 टन नमक तैयार रखा गया है। दक्षिण में फिलाडेल्फिया में 2 से 5 इंच तक बर्फ गिरने की आशंका है।

न्यूयॉर्क के तीनों हवाई अड्डे शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच बंद कर दिए गए। ये शनिवार दोपहर तक बंद रहेंगे। एमट्रैक ने शुक्रवार दोपहर से नॉर्थईस्ट ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

बर्फीले तूफान की चेतावनी न्यूजर्सी के कई हिस्सों, न्यूयॉर्क के लौंग आइलैंड, मैसाच्युसेट्स, रोड आईलैंड, कनेक्टिकट में भी दी गई है।

आपकी राय

 

मौसम विभाग के अनुसार न्यूयॉर्क से बोस्टन तक का इलाका 3 फुट मोटी बर्फ का परत में डूब सकता है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment