विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> U.S. Firm To Sell Its Stake In Dish TV

अमेरिकी फर्म बेचेगी डिश टीवी में अपनी हिस्सेदारी

बिजनेस ब्यूरो | Mar 14, 2013, 00:05AM IST
 
 


सौदेबाजी
11% हिस्सेदारी है फिलहाल अपोलो ग्लोबल के पास
540 करोड़ के करीब में खरीदी थी 2009 में यह हिस्सेदारी
770 करोड़ का वैल्यूएशन बैठता है फिलहाल इस हिस्से का

अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट भारत की सबसे बड़ी डायरेक्ट-टू-होम सेवा प्रदाता कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रही है। डिश टीवी में फिलहाल अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट की 11 फीसदी हिस्सेदारी है। फर्म ने इस बिक्री के लिए स्विटजरलैंड के बैंक यूबीएस को नियुक्त किया है।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हमनें एक औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन, हमनें अभी यह तय नहीं किया है कि इस मामले पर कैसे आगे बढ़ा जाए। यानी इस हिस्सेदारी को सेकेंडरी मार्केट के सौदों के जरिए बेचा जाए या फिर किसी रणनीतिक खरीदार को बेचा जाए।

अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने वर्ष 2009 में डिश टीवी की यह 11 फीसदी हिस्सेदारी तकरीबन 10 करोड़ डॉलर यानी 540 करोड़ रुपये में खरीदी थी। सूत्रों का कहना है कि फर्म इस हिस्सेदारी के लिए 15-20 करोड़ डॉलर के बीच का वैल्यूएशन देख रही है।

बुधवार को बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर डिश टीवी के शेयर का भाव 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 66.15 रुपये पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय कंपनी का पूंजीकरण 7,042 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया।

इस भाव पर 11 फीसदी हिस्सेदारी का वैल्यूएशन तकरीबन 770 करोड़ रुपये बैठता है। हालांकि, डिश टीवी से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया हासिल नहीं हो पाई है। उधर, अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

भारतीय शेयर बाजारों में दर्ज की जा रही तेजी का लाभ उठाने के मकसद से हाल के दिनों में कई विदेशी प्राइवेट इक्विटी फर्मों ने भारतीय कंपनियों से एक्जिट किया है।

पिछले माह ही टीपीजी कैपिटल ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर 30.5 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी। साथ ही, एपेक्स पार्टनर्स ने भी हाल ही में भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी।

बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के पास डिश टीवी की 7.99 फीसदी हिस्सेदारी ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) के जरिए है।

साथ ही, फर्म के पास दूसरे माध्यमों से 3.09 फीसदी और भी है। डिश टीवी मूल रूप से जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज नामक ब्रॉडकास्टिंग कंपनी का परिचालन करने वाले एस्सेल समूह का हिस्सा है।

आपकी राय

 

अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट भारत की सबसे बड़ी डायरेक्ट-टू-होम सेवा प्रदाता कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment