जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन ने भारत में अपनी सबसे सक्सेस हैचबैक कार पोलो का न्यू वर्जन लॉन्च किया। स्पोर्टी लुक वाले पोलो एसआर की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 6.27 लाख रुपये रखी गई है। एक से बढ़कर एक कई फीचर्स वाली न्यू पोलो स्पोर्टी कार में एयरो स्पोर्ट पैकेज के साथ 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। साथ ही कंपनी ने इसमें फ्रंट अंडर स्कर्टिग भी लगाया है। नए फीचर्स के मामले में इस कार में साइड अंडर स्कर्टिग, रियर रूफ स्प्वाइलर, क्रोम एक्जास्ट और 15 इंच एलॉय-व्हील दिया गया है।
फॉक्सवैगन की इस कार में यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्लीमैट्रोनिक एसी, रियर पार्किग सेंसर, ड्यूल एयर बैग्स, एबीएस और मल्टी फंक्शन डिस्प्ले लगा हुआ है।
न्यू पोलो स्पोर्टी में 75पीएस पावर के साथ 5400 आरपीएम और 110 एनएम वाला 3750 आरपीएम टॉर्क दिया गया है। कंपनी की यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1 लीटर में 16.47 किलोमीटर का एवरेज देती है।
अन्य फीचर्स के रूप में इसमें टिल्ट टेलेस्कोपिक एडजेस्टेबल स्टीयरिंग, आरसीडी 320 म्यूजिक सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और ईबीडी दी गई है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें कैसी दिखती है 7 लाख रुपये से कम कीमत वाली यह कार। क्या-क्या हैं इसमें फीचर्स। कैसा है इसका स्पोर्टी लुक।