डीजल-पेट्रोल का भंडार सीमित होने और इसकी लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को यह खबर तहे दिल तक सुकून पहुंचाने वाली है। फॉक्सवैगन जल्द ही एक कार लॉन्च करने जा रही है, जो एक लीटर में 111 किलोमीटर का माइलेज देगी, वह भी डीजल एक लीटर डीजल में। इस कार को नाम VW XL1 नाम दिया गया है। यह कार करीब 13 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस साल कंपनी 250 कारें बनाएगी।