क्या है फ्री ट्रेड एरिया ?

फ्रीट्रेड एरिया या जोन (मुक्त व्यापार क्षेत्र) दो देशों के बीच में व्यापार को सरल बनाने के लिए किया जाता है। एफटीए के तहत दो देशों के बीच में आयात निर्यात होने वाले उत्पादों पर सीमा शुल्क, नियामक कानून, सब्सिडी और कोटा आदि को सरल बनाया जाता है।
इसका एक बड़ा लाभ यह होता है कि जिन दो देशों के बीच में यह संधि की जाती है उनकी उत्पादन लागत बाकी देशों के मुकाबले सस्ती हो जाती है। इसके लाभ को देखते हुए दुनियाभर के बहुत से देश आपस में मुक्त व्यापार संधि कर रहे हैं। हाल ही में भारत ने दक्षिण एशियाई देशों के समूह आसियान के दस देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है।
यह समझौता छह वर्षों तक लगातार चली लंबी बातचीत के बाद किया गया है। इस समझौते के तहत भारत और आसियान देशों के बीच अगले आठ वर्षों तक होने वाले व्यापार में 80 फीसदी उत्पादों पर व्यापार शुल्क समाघ्त हो जाएगा। भारत यूरोपीय संघ सहित दूसरे कई देशों के साथ भी मुक्त व्यापार के लिए समझौते कर चुका है।
इससे व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे रोजगार का सृजन होता है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। इसके साथ ही इससे वैश्विक व्यापार को बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। हालांकि कुछ कारणों के चलते इस मुक्त व्यापार का विरोध भी किया जा रहा है।








