हर साल इनकम टैक्स भरने का जब यह समय आता है तो हर कोई टैक्स रिटर्न भरने के लिए लाइन लगाए रखता है। गुरुवार से संसद में बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी इनकम टैक्स भरने वाले करदाता इसमें कुछ राहत की उम्मीदें संजोए हुए हैं। मार्च आते ही उन्हें इनकम टैक्स का ब्योरा देना एक बड़ा भारी बोझिल काम महसूस होता है। इनकम टैक्स के लिए ब्योरा देना भी उसके लिए बड़ा सिरदर्द होता है।
तेजी से बढ़ती महंगाई दौर में अगर सरकार थोड़ी-सी भी राहत दे तो इन करदाताओं के लिए यह किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होगा। भारत जैसे देश में इनकम टैक्स सरकार की आय का एक बड़ा जरिया है, जबकि दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां के लोगों को इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता। ये देश टैक्स हेवेन कंट्री के नाम से भी जाने जाते हैं। इन देशों के बारे में सुनकर आयकर भरने की परेशानी झेल रहा आम आदमी जरूर एक बार कल्पना करेगा कि काश मैं भी इन टैक्स हेवेन कंट्री का निवासी होता।
आगे क्लिक कर जानिए कहां करोड़ों रुपये की सैलरी या कमाई करने पर 1 रुपया भी नहीं लगता है इनकम टैक्स। साथ ही, जानिए दुनिया में टैक्स हैवन के रूप में जाने जाने वाले देशों के बारे में।