विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया पर सवार होगा पारले-जी

तैयारी
ट्विटर, यू-ट्यूब, फे सबुक, ब्लॉग और ऑनलाइन पैरेंट्स फोरम पर फोकस
डिजिटल विज्ञापनों के जरिए बच्चों और युवा वर्ग को ब्रांड से जोड़ेगी पारले
पारले प्रोडक्ट्स अपने ब्रांड पारले-जी पर फोकस करते हुए अपने सबसे पुराने ब्रांड के विज्ञापन अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही है। इसके जरिए बच्चों को अगला जीनियस बनाने की बात कही गई है। पारले प्रोडक्ट्स के ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर मयंक शाह ने बिजनेस भास्कर को बताया कि हम पारले-जी के इस विज्ञापन को दो चरणों में शुरू कर रहे हैं।
इसके तहत सबसे पहले सोशल नेटवर्क साइट्स ट्विटर, यू ट्यूब, फे सबुक, ब्लॉग और ऑनलाइन पैरेंट्स फोरम पर ध्यान देंगे। इसके बाद कंपनी दूसरे चरण में इसे टीवीसी पर शुरू करेगी। उनके मुताबिक हम पारले-जी की इस नई पहले के जरिए सामाजिक जागरूकता फैलाना चाहते हैं। साथ ही माता-पिता और बच्चों की दो पीढ़ी को एक साथ जोड़ते हुए बच्चों की क्रिएटिविटी को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
कंपनी का यह अभियान पूरी तरह सामजिक जागरूकता को बढ़ाना होगा। उनके मुताबिक पारले-जी की ग्लूकोज बाजार में 80 फीसदी की हिस्सेदारी है। कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क काफी बड़ा है और हमारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मौजूदगी काफी मजबूत है। शाह ने बताया कि हाल ही में हमने अपने ग्लूकोज कैटेगरी में पारले-जी गोल्ड को लॉन्च किया है। हमारी कंपनी ग्लूकोज कैटेगरी 10-12' की दर से वृद्धि कर रही है। पारले-जी गोल्ड लॉन्च के बाद इसके कैटेगरी में 15' की वृद्धि की उम्मीद है।
पारले-जी कंपनी के मदर ब्रांड है और ग्लूकोज बिस्किट के बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखता है। कंपनी नए डिजिटल विज्ञापनों के जरिए बच्चों और युवा वर्ग को अपने ब्रांड के जोड़ेगी। हमारे दो पुराने विज्ञापन पारले-जी 'जी' यानी जीनियस रहे हैं। कंपनी को नए विज्ञापनों को लॉन्च करने में 2-3 वर्ष का समय लग गया। हमें उम्मीद है कि हमारे विज्ञापनों को ग्राहकों का काफी अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।







